नव मतदाता तय करेगा भविष्य का भारत - क्षेत्र संगठनमंत्री

लखनऊ, 09 मई(हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्र संगठनमंत्री घनश्याम शाही ने लोकतांत्रिक राष्ट्र में मतदाताओं की महती भूमिका होती है। नव मतदाता ही लोकतंत्र को जीवन्त रखने का काम करते हैं। अब यही नव मतदाता भारत का भविष्य तय करेगा।

एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय में नव मतदाता संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र संगठनमंत्री घनश्याम ने कहा कि देश बदलने की सोच रखने वाले नव मतदाता अपने मत का उपयोग राष्ट्र हित में करे। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। पहले भी हम राष्ट्र की बात करते आये हैं और आगे भी राष्ट्र का हित देखकर ही हर एक कदम बढ़ायेंगे।

विश्वविद्यालय से डाॅ. रवि शर्मा ने कहा कि भविष्य की नीतियां अच्छी हों, रोजगारपरक हों, ऐसी सरकार का चयन करना हमारी जिम्मेदारी है। शत प्रतिशत मतदान ही सशक्त सरकार को बनायेगी। सशक्त सरकार ही सामर्थ्यवान राष्ट्र का निर्माण करती है।

कार्यक्रम का संचालन प्रान्त सह संयोजक भाव्या ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डाॅ. राजीव कुमार, संगठन मन्त्री भूपेन्द्र, इकाई अध्यक्ष हर्षिता विश्वकर्मा, इकाई मन्त्री अर्पित वर्मा, डाॅ. गजेन्द्र गुप्ता, डाॅ. विनय चतुर्वेदी, डाॅ.रवीश प्रताप सहित नव मतदाता समूह उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/सियाराम

   

सम्बंधित खबर