जिलाध्यक्ष और लोकसभा उम्मीदवार प्रभारी ने किया बारा विधानसभा एनडीए चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ

- जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति एवं उम्मीदवार प्रभारी कविता यादव त्रिपाठी ने गौहनिया में किया जनसम्पर्क

प्रयागराज, 09 मई (हि.स.)। इलाहाबाद लोकसभा बारा विधानसभा एनडीए चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ गुरुवार की सायं गौहनिया में भाजपा, अपना दल, निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ।

कार्यालय का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व इलाहाबाद लोकसभा उम्मीदवार प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से प्रभु श्रीराम व श्रीरामचरितमानस की आरती पूजन अर्चन कर फीता काटकर किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति एवं प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने पूरे बाजार में जनसम्पर्क करके कमल खिलाकर नीरज त्रिपाठी को जिताने की अपील की।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, लोकसभा कार्यालय प्रभारी जयसिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ल, विधानसभा प्रभारी हीरालाल, भोला तिवारी, संयोजक रत्नाकर सिंह पटेल, जगत नारायण शुक्ला, शिवप्रसाद केसरवानी, अपना दल जिलाध्यक्ष राममनोहर पटेल, फूलचंद्र पटेल, निषाद पार्टी से श्यामू निषाद, बृजेश भारतीया, नीरज केसरवानी, भूपेंद्र पाठक, दिनेश प्रजापति, इन्द्रजीत पटेल, पंकज पांडेय, संदीप पाण्डेय, चंदन भट्ट आदि के साथ भारी संख्या में भाजपा, अपना दल निषाद पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/प्रभात

   

सम्बंधित खबर