जब तक भाजपा है मुसलमानों को आरक्षण नहीं: डॉ. सरमा

गुवाहाटी, 11 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि जब तक देश में भाजपा है मुसलमानों को आरक्षण देने का सपना नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्णाटक, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को जो आरक्षण दिया जा रहा है, भाजपा के आने के बाद वह भी समाप्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण के असली हकदार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी आदि श्रेणी के लोग हैं। मुख्यमंत्री आज बिहार के बेगूसराय में एक चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए पिछले दरवाजे से काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुसलमान आरक्षण के हकदार नहीं है, क्योंकि धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण के जो असली हकदार हैं उन्हें ही आरक्षण मिलनी चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर