पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केन्द्रीय मंत्री शेखावत

जोधपुर/होशियारपुर, 13 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत लोकसभा चुनाव समाप्त होने के अब देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। विशेष रूप से पंजाब में लगातार प्रवास पर है। केन्द्रीय मंत्री शेखावत पंजाब के प्रभारी है। केन्द्रीय मंत्री पंजाब में लगातार प्रवास कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं, रैलियों और बैठकों को संबोधित कर रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को पंजाब की होशियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिता सोम प्रकाश नामांकन अवसर पर मौजूद रहे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी साथ उपस्थित रहे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित भारत निर्माण के संकल्प में पंजाब के देवतुल्य मतदाता मोदी जी के साथ हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

   

सम्बंधित खबर