ठाणे के नए स्टेशन हेतू निधि रेलवे देगी ,मनपा को होगी 185 करोड़ की बचत

मुंबई ,3 जुलाई ( हि स ) | भारत सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन, महाराष्ट्र सरकार और ठाणे नगर निगम की ओर से ठाणे स्मार्ट सिटी के माध्यम से बनाए जाने वाले नए रेलवे स्टेशन के संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री सं. अश्विन वैष्णव के साथ हुई आज बैठक में यह आश्वासन दिया गया कि न्यू ठाणे रेलवे स्टेशन के सर्कुलेशन एरिया में सभी कार्य रेल मंत्रालय की ओर से किए जाएंगे. रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि रेल मंत्रालय इसके लिए आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध कराएगा।

सांसद डाॅ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के की पहल से मनपा को करीब 185 करोड़ की बचत होगी.| आज नई दिल्ली के रेल भवन में आयोजित बैठक में ठाणे नगर आयुक्त सौरभ राव और अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी शामिल हुए हैं ।

ठाणे मनपा के जनसम्पर्क विभाग ने आज विस्तार से बताया कि ठाणे में एक मनोरोग अस्पताल के परिसर में ठाणे स्मार्ट सिटी के तहत एक नया रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। इसमें ट्रैक निर्माण, रेलवे स्टेशन भवन का निर्माण और रेलवे सर्कुलेशन एरिया में निर्माण जैसे सहायक कार्य रेलवे द्वारा किए जाएंगे, जबकि सर्कुलेशन एरिया के बाहर डेक, रैंप जैसे सहायक कार्य स्मार्ट सिटी द्वारा किए जाएंगे।

उक्त कार्यों को तेजी से किया जाए और रेल मंत्रालय के स्तर पर तत्काल निर्णय लिया जाए। साथ ही सांसद डाॅ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के की पहल पर आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सभाकक्ष में आज यह बैठक हुई.|

बैठक की शुरुआत में नगर निगम आयुक्त सौरभ राव ने प्रोजेक्ट की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की. उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट से ठाणे शहर को क्या फायदा होने वाला है. इसके बाद सांसद डाॅ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के ने अनुरोध किया कि सर्कुलेशन एरिया में होने वाले सभी काम रेल मंत्रालय अपनी निधि से कराए. केंद्रीय मंत्री . अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्रालय अपने कोष से रेल यातायात के क्षेत्र में कार्य कराएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि रेल मंत्रालय भविष्य में कीमतों में बढ़ोतरी के साथ इस काम के लिए आवश्यक अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराएगा।

बताया जाता है कि सांसद डाॅ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के की पहल से नए ठाणे रेलवे स्टेशन को गति देने में मदद मिली है। लेकिन इससे ठाणे नगर निगम को करीब 185 करोड़ रुपये की बचत होगी. इस संबंध में नगर आयुक्त सौरभ राव ने रेल मंत्री . अश्विनी वैष्णव, सांसद डाॅ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के को विशेष धन्यवाद भी दिया है ।

हिन्दुस्थान समाचार /रविंद्र

   

सम्बंधित खबर