जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत

नगांव (असम), 14 मई (हि.स.)। कलियाबोर में जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लूसिया एक्का के रूप में हुई है।

यह घटना कैलिडेन चाय बागान के लाइन नंबर 12 में हुई। घर से बाहर जा रही महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को तेजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर