सुशील मोदी के निधन पर शोकसभा

पूर्वी चंपारण,14 मई(हि.स.)। रक्सौल में भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ की अध्यक्षता में बिहार भाजपा के कद्दावर नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओ ने 2 मिनट का मौन रख स्व.मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।मौके पर रक्सौल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने उनकी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार भाजपा का वो सितारा आज हमसे ओझल हो गया जिसके संघर्षों की बदौलत बिहार से जंगलराज का सफाया हुआ।

बिहार भाजपा के मुख्यालय सह प्रभारी ई. जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि 2005 से जबसे एनडीए की सरकार सत्ता में आयी और जब सीएम नीतीश कुमार और सुशील मोदी डिप्टी सीएम बने तो स्व.सुशील मोदी के बेहतर वित्तीय प्रबंधन में बिहार का बजट 10 गुना बढ़ा। उनके नेतृत्व में ही बिहार से जंगलराज की समाप्ति हुई।

मौके पर मनोज सर्राफ, रवि गुप्ता, कमलेश कुमार, पप्पू जी, विन्ध्याचल पासवान, भोला साह, प्रेम गुप्ता, मदन पटेल, विजय कुशवाहा, अभिषेक बरनवाल, मुन्ना कुमार, अनिल जोशी, प्रभात बरनवाल, हिमांशु अग्रवाल, देशबंधु गुप्ता, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा देवी, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश

/चंदा

   

सम्बंधित खबर