बांसुरी स्वराज ने एनडीएमसी सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली, 04 जुलाई (हि.स.)। गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली, नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सदस्य के रूप में लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज की नियुक्ति को अधिसूचित किया है। गृहमंत्रालय की ओर से यह अधिसूचना 3 जुलाई बुधवार को जारी की गई थी। अधिसूचना जारी होने के बाद आज गुरुवार को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सांसद बांसुरी स्वराज ने एनडीएमसी के सदस्य के रूप में शपथ ली।

एनडीएमसी के सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद सांसद बांसुरी स्वराज ने परिषद की बैठक में भाग लिया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी तस्वीर भी साझा की है। दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने भी एनडीएमसी के चेयरमैन पद की शपथ लेकर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। गृह मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को अधिसूचित किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिरंचि सिंह/रामानुज

   

सम्बंधित खबर