भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर शस्त्र पूजन दिवस मनाया

जयपुर, 15 मई (हि.स.)। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर पुरे प्रदेश में कहीं शोभा यात्रा और पूजा अर्चना के अनेक आयोजन किये जा रहे है। समारोह में आज जयपुर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना और शस्त्र पूजन लालकोठी स्थित सर्व ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के कार्यालय पर आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में विप्र जनों ने भाग लिया।

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गब्बर कटारा ने बताया कि समारोह में सर्व ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ कार्यालय पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, प्रदेश संगठन मंत्री पंडित श्याम शास्त्री, जयपुर युवा संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा के सानिध्य में भगवान परशुराम के शस्त्र पूजन किया गया।

सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने उपस्थित ब्राह्मणजनों को शपथ दिलाई की हम सब सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय की भावना के साथ काम करेंगे और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की मदद करेगें। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए ब्राह्मण समाज का योगदान सर्वोपरि रहेगा। परशुराम जी विष्णु के अवतार हैं और मातृ और पितृ भक्ति के सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने आतंकियों का नाश करने का संकल्प लिया और जब-जब आतंकियों ने आतंक फैलाया तो उनका समुल नाश किया।

मिश्रा ने कहा है कि भगवान परशुराम ना केवल ब्राह्मणों के आराध्य है यह तो पहले वो व्यक्ति थे जिन्होंने आतंक के खिलाफ फरसा उठाया। वे शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शस्त्र और शास्त्र की जानकारी होनी चाहिए।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री पंडित श्याम शास्त्री, जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, युवा जयपुर संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के प्रमोद शर्मा, अशोक शर्मा, सुनील गौड़, अभिषेक गोस्वामी, रीना शर्मा, अंजना शर्मा, रीना शर्मा, सतीश शर्मा, विनोद शर्मा, संतोष शर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर