राजद और कांग्रेस वाले ही हिन्दू मुस्लिम में झगड़ा कराते है:नीतीश कुमार

चुनावी सभा को संबोधित करते सीएम नीतीश कुमारचुनावी सभा को संबोधित करते सीएम नीतीश कुमार

पूर्वी चंपारण,16मई(हि.स.)। पश्चिमी चंपारण लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी डा.संजय जयसवाल के समर्थन में रक्सौल के भेलाही स्थित नथुनी दुर्गा हाई स्कूल के मैदान में गुरूवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस और राजद की तीखी आलोचना करते कहा कि हिन्दू मुस्लिम के झगड़े यही लोग कराते थे।हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई। राज्य में महिलाओं को पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। अनुसूचित जाति, जन जाति और अति पिछड़ों को 65 प्रतिशत, और गरीब सवर्ण को 10 प्रतिशत यानी 75 प्रतिशत आरक्षण दिया। जातीय जनगणना हमने कराया। आर्थिक जनगणना भी कराई। जिसमे पता लगा कि 95 लाख परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। उन्हे मदद दी जायेगी।

उन्होंने ऐलान किया कि बिहार के प्रत्येक गरीब परिवार को दो लाख रुपए मिलेंगे। सभी पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनेगा। हम काम करने वाले हैं। आगे भी काम करेंगे। हमने बीच मे दो बार गलती किया है। इधर उधर चले गए। आश्वस्त करने आए हैं कि अब कहीं नही जायेगे। दूसरी बार जब गए तो ई सब गड़बड़ करने लगा। चुनाव बाद सबका जांच कराएंगे।

उन्होंने लालू परिवार पर निशाना साधते कहा कि 9/9गो बाल बच्चा पैदा किया। बेटा बेटी को ई ऊ बनाता रहता है। ऊ सब अंट संट बोलते रहता है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए तो पूरा बिहार एक परिवार है। एनडीए ने ही बिहार का विकास किया है। उन्होंने कहा कि याद कीजिए 2005 से पहले राज्य में कैसी स्थिति थी.. कोई घर से निकल पाता था? कोई काम हुआ था? हमने करके दिखाया। यह कहने नही, महसूस करने की बात है।

उन्होंने कहा कि आप सब गड़बड़ लोगों के चक्कर में मत आइए.. एनडीए को फिर से लाइए। उन्होंने डा संजय जायसवाल को विजयी बनाने की अपील करते हुए उपस्थित लोगों से हाथ उठा कर वोट देने के लिए आश्वस्त कराया। कहा कि देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ही आगे बढ़ेगा। देश में तीसरी बार एनडीए की ही सरकार बनेगी। बिहार में हम 40 में 40 सीट जीतेंगे।

सभा को बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, कृष्ण नंदन पासवान, राज्य सभा सदस्य संजय झा, सांसद सह भाजपा प्रत्याशी डा संजय जायसवाल सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश

/चंदा

   

सम्बंधित खबर