मुंबई में इंडी गठबंधन की रैली में नहीं जाएंगी ममता बनर्जी

कोलकाता, 16 मई (हि.स.)। मुंबई में शुक्रवार को होने वाली इंडी गठबंधन की रैली का औपचारिक आमंत्रण ममता बनर्जी को नहीं मिला है। इसलिए तृणमूल कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि भी इस रैली में शामिल नहीं होगा।

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इंडी गठबंधन की इस रैली का आह्वान महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से किया गया है। इसलिए ममता बनर्जी समेत अन्य दलों के नेता इसे अधिक महत्व नहीं दे रहे हैं। यह भी पता चला है कि अखिलेश यादव भी इस रैली में शामिल नहीं होंगे। मुंबई में शुक्रवार को होने वाली इस रैली में गांधी परिवार का कोई सदस्य भी शामिल नहीं होगा। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इसमें शामिल होने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा/सुनीत

   

सम्बंधित खबर