ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर तेंदुए का हमला, घायल

अलीपुरद्वार, 05 मई (हि.स.)। ट्यूशन पढ़कर साइकिल से लौट रहे छात्र तेंदुए के हमले में घायल हो गए है। घायल छात्र का नाम फालाकाटा ब्लॉक के झारबेलटाली निवासी अपूर्व दास के रूप में हुई है। घटना रविवार सुबह मदारीहाट रेंज के खैरबारी जंगल से गुजरने वाले रंगालीबजना फालाकाटा रोड की है।

बताया गया है कि 10वीं की छात्र अपूर्व ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी फालाकाटा रोड पर तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में छात्र का बायां पैर जख्मी हो गया। इसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया। जिसे बाद घायल छात्र को फालाकाटा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस घटना से स्थानीय निवासी भयभीत हैं। उनकी मांग है कि सुबह से लेकर रात तक उस सड़क पर वनकर्मियों की निगरानी होनी चाहिए। जबकि वन विभाग ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर