कूचबिहार में तृणमूल के पंचायत प्रधान को मारी गोली

कोलकाता, 17 मई (हि.स.) । कूचबिहार के शीतलकुची में फिर गोली चली है। गुरुवार रात के अंधेरे में तृणमूल के पंचायत प्रमुख को गोली मारी गयी है। उन्हें घुटने के ऊपर गोली लगी है। गंभीर हालत में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल तृणमूल नेता का नाम अनिमेष रॉय है। इस घटना में तृणमूल ने बीजेपी के लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया है।

अनिमेष कूचबिहार के शीतलकुची ब्लॉक के लालबाजार के पंचायत प्रमुख हैं। वह गुरुवार रात लालबाजार चौपाटी पर एक संगठनात्मक बैठक के बाद घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें पहले शीतलकुची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें कूचबिहार के एक निजी नर्सिंग होम में स्थानांतरित कर दिया गया। फिलहाल उनका वहां इलाज चल रहा है।

फायरिंग करने वालों की पहचान अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शीतलकुची थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। कूचबिहार जिला परिषद के सह अध्यक्ष अब्दुल जलील अहमद शुक्रवार सुबह उन्हें देखने अस्पताल गये। उन्होंने कहा कि अनिमेष की शारीरिक स्थिति स्थिर है। खतरा टल गया है। उन्होंने कहा, ''''वह रात में लालबाजार इलाके में अपने घर लौट रहे थे। रात के अंधेरे में बीजेपी समर्थित बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। अब वह ठीक हैं। जिसने भी या जिन्होंने भी ऐसा किया है, हम पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

   

सम्बंधित खबर