कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन पलटी

बर्दवान, 10 जनवरी (हि.स.)। पूर्व बर्दवान जिले के बलगोना में बुधवार को काटवा से कैदियों को बर्दवान लेकर जा रही पुलिस वैन पलट गई।

सूत्रों के अनुसार, एक पैदल यात्री को बचाने के क्रम में ये हादसा हुआ। इस घटना में एक पुलिस कर्मी और पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मी का नाम देबब्रत घोष है और राहगीर का नाम मुक्तिधारा है। वह भातार के बलगोना का निवासी है। हादसे के कारण बलगोना इलाके में कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। खबर पाकर भातार थाने की पुलिस मौके पहुंची और यातायात सामान्य कराया। दोनों घायलों को पहले भातार ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दोनों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि पुलिस की गाड़ी की गति सामान्य से अधिक नहीं थी। लेकिन वो शख्स गाड़ी के सामने आ गया। इसलिए दुर्घटना हुई। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर