सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

दक्षिण सालमारा (असम), 17 मई (हि.स.)। दक्षिण सालमारा-मानकचार जिले के बाघापाड़ा इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को रेत लेकर जा रहे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। जिसके वजह से चालक समय दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पुलिस की मदद से बाघापाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस इस संबंध में दुर्घटना का एक प्राथमिकता दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर