जगदलपुर : बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

जगदलपुर, 17 मई (हि.स.)। राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी वर्षा ऋतु के दौरान बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव और राहत हेतु जिला कार्यालय जगदलपुर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

उक्त नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07782-223122 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेतु नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना 94792-63268 तथा सहायक नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर नितीश वर्मा 75872-93201 को नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर