सीमा विवाद के झगड़े में महिला की मौत

होजाई (असम), 18 मई (हि.स.)। लंका के नखूटी में सीमा विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 7:30 बजे समर अली नामक एक शख्स और नखूटी नंबर 2 गांव के जमाल अली के बीच जमीन की सीमा को लेकर कहासुनी हुई।

बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिसमें समर अली की पत्नी सोफिया खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। नखूटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर