राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, प्रथम रहे किंगशुक पात्रा

बांकुड़ा, 06 जून (हि.स.)। राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम गुरूवार को प्रकाशित हो गया है। इसमें बांकुड़ा जिला स्कूल के किंगशुक पात्रा ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि कल्याणी के शुभ्रदीप पाल दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा बिस्वान बिस्वास तीसरे स्थान पर रहे। नदिया जिले के बिवस्वान आईएससीई बोर्ड के छात्र हैं।

चौंथे स्थान पर सिलीगुड़ी का इराद्री बसु खंड है। पांचवें स्थान पर साउथ प्वाइंट के मयूख चौधरी हैं। छठे स्थान पर हुगली के रितम बनर्जी रहे।

मेरिट सूची में पहले दस में चार लोग उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद से हैं। चार सीबीएसई बोर्ड से हैं। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद के छात्र हैं। परिणाम प्रकाशित होने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विद्यार्थियों को बधाइयां दी है।

उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख 13 हजार 492 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। पास रेट 99.53 फीसदी है। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर