लखनऊ में गैर राजनीतिक व्यापारियों के बीच भाजपा की लहर

लखनऊ, 18 मई (हि.स.)। लखनऊ में फुटकर, होलसेल व्यापार करने वाले गैर राजीतिक व्यापारियों के बीच भाजपा की लहर चल रही है। व्यापारियों के जुंबा पर सिर्फ भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह का ही नाम है। व्यापारी सुरक्षा के मामले में भाजपा की प्रदेश सरकार की तारीफ करता नहीं थकता है तो व्यापारियों के हित में केन्द्र सरकार के फैसलों की भी अधिक से अधिक चर्चा कर रहे हैं।

हजरतगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध मद्रास रेस्टूरेंट के मालिक विश्वनाथ और उनके सहायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार चरणों में गर्मी के मौसम को देखते हुए वोटिंग कम हुई है। पांचवे चरण में लखनऊ में भरपूर मतदान कराने का प्रयास है। अभी तक के रुझानो में भाजपा नम्वर वन पर है। आईएनडीआई गठबंधन के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा वैसे तो लखनऊ में गहरी पैठ रखते हैं। फिर भी दो बार से जीत रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को टक्कर देना रविदास के लिए कठिन है।

सदर बाजार में रेडिमेड कपड़ों के होलसेल विक्रेता सतीश अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ का यह इलाका तीन दशक से भाजपामय रहा है। विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की पहली पसंद कमल का फूल है। हमारे अपने तमाम काम हो चाहे ना हो, फिर भी कमल के फूल का बटन ही दबाया जाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने व्यापारियों के हित कई महत्वपूर्ण फैसले लिये है। आज आनलाइन पेमेंट की सुविधा से व्यापारी को बड़ी राहत है। फिर उत्तर प्रदेश में अब व्यापार करने वाले को शाम होने के बाद डर नहीं लगता है। पहले तो दिनदहाड़े ही लूट हो जाया करती थी। यूपी पुलिस को सुदृढ़ बनाकर मुख्यमंत्री ने व्यापारियों भयमुक्त कर दिया है।

पाण्डेयगंज के निकट शास्त्री नगर कालोनी निवासी कालोनाइजर मनीष कुमार ने कहा कि लखनऊ में निजी कालोनी बनाकर बेचना कठिन काम रहा है। रेरा नियम कानून के आने बाद कारोबार में राहत हुई है। अवैध रुप से कार्य वाले कालोनाइजर यह काम छोड़ चले गये। अब वहीं बचे है, जो नियम के अनुसार काम करते हैं। ये सभी कुछ बदलाव भाजपा की सरकार आने के बाद हुआ है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के टक्कर में कोई प्रत्याशी दूर दूर तक नहीं है। भाजपा को मत देने वाली जितनी भी संख्या है, उसमें राजनाथ सिंह के समर्थकों को जोड़ दीजिए। राजनाथ सिंह के अपने समर्थक भी बहुत संख्या में है। भाजपा और राजनाथ के समर्थकों के मिलने के बाद तो चुनाव एक तरफ ही रह जायेगा। शहर के मतदान प्रतिशत से तय हो जायेगा कि भाजपा के जीत का अंतर कितना होगा।

— अंतिम दिन व्यापारी नेताओं ने झोंकी ताकत

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के प्रचार के अंतिम दिन तमाम व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के अजय मुन्ना, चौक क्षेत्र के अभिषेक खरे, नजीराबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश छबलानी, डालीगंज व्यापार मंडल से घनश्याम अग्रवाल, वरिष्ठ व्यापारी नेता संदीप बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, अनिल वरमानी, संजय गुप्ता, देवेश रस्तोगी ने अपने पूरी ताकत झोंक दी।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर