राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप मिला महिला का शव

कोकराझार (असम), 18 मई (हि.स.)। कोकराझार जिले के बिश्मुरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रायजंफाई इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (सी) के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। प्रप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के सड़क दुर्घटना में मरने वाली महिला की वास्तविक पहचान नहीं हो पाई है।

उक्त घटना की जानकारी मिलतें ही स्थानीय पुलिस ने कारवाई करते हुए शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए कोकराझार मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने एक प्रथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/अरविंद

   

सम्बंधित खबर