तपती सड़क और गर्म हवाओं के बीच उत्साह के साथ केशव प्रसाद मौर्य ने किया रोड शो

तपती जमीन, गर्म हवाओं के मध्य उत्साह के साथ डिप्टी सीएम केशव ने निकाला रोड शोतपती जमीन, गर्म हवाओं के मध्य उत्साह के साथ डिप्टी सीएम केशव ने निकाला रोड शोतपती जमीन, गर्म हवाओं के मध्य उत्साह के साथ डिप्टी सीएम केशव ने निकाला रोड शोतपती जमीन, गर्म हवाओं के मध्य उत्साह के साथ डिप्टी सीएम केशव ने निकाला रोड शोतपती जमीन, गर्म हवाओं के मध्य उत्साह के साथ डिप्टी सीएम केशव ने निकाला रोड शोतपती जमीन, गर्म हवाओं के मध्य उत्साह के साथ डिप्टी सीएम केशव ने निकाला रोड शोतपती जमीन, गर्म हवाओं के मध्य उत्साह के साथ डिप्टी सीएम केशव ने निकाला रोड शोतपती जमीन, गर्म हवाओं के मध्य उत्साह के साथ डिप्टी सीएम केशव ने निकाला रोड शोतपती जमीन, गर्म हवाओं के मध्य उत्साह के साथ डिप्टी सीएम केशव ने निकाला रोड शो

- उपमुख्यमंत्री बोले, प्रदेश की 80 सीटें जीत रही है भाजपा

- सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने कहा, चार जून को देश होगा भगवा मय

अयोध्या,18 मई (हि.स.)। जनपद के गांधी आश्रम से उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में रोड शो निकला। विकट गर्मी, तपती जमीन, गर्म हवाओं से भी कार्यकताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। ढोल-नगाड़ों के थापों से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया।

शंख ध्वनि तथा जय श्री राम का उद्घोष से वातावरण राममय हो रहा था। आगे चल रहे डीजे पर भाजपा सर्मथित गीत बज रहे थे। जिसके पीछे बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता चल रही थी। गांधी आश्रम से नाका चुंगी पहुंचते-पहुंचते चारों तरफ केवल भाजपा के ध्वज ही दिखाई दे रहे थे।

रथ पर उपमुख्यमंत्री के साथ सांसद व भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचन्दर यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, अयोध्या विधान सभा प्रवासी मधू शर्मा सवार थी। रथ पर सवार सभी ने जनता अभिवादन किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक हाथ में भाजपा का चुनाव चिन्ह लिए हुए थे।

नाका गांधी आश्रम से निकला रोड-शो फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए सिविल लाइन पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान रोड शो के मार्ग पर सैकड़ों स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह पेयजल तथा अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

रोड-शो के पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें भारतीय जनता पार्टी गठबंधन बड़े-बड़े अंतर से जीत रहा है। विकास, राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक विरासत के सम्मान के नाम पर जनता ने भगवा लहराने का मन बना लिया है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं से जनता में उत्साह का माहौल है। चुनाव जनता स्वंय लड़ रही है। 4 जून को पूरा देश भगवा मय होगा।

रोड शो में मुख्य रूप से जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, प्रभारी श्री कृष्ण शास्त्री, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, रमापति पाण्डेय, अशोक कसौधन, लक्ष्मण वर्मा, बाल कृष्ण वैश्य, मनोज जायसवाल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सुनील तिवारी शास्त्री, इंद्र भान सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय/मोहित/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर