24 कल्याण लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक सिर्फ 32.43 प्रतिशत मतदान

मुंबई ,. 20 मई ( हि स ) | लोकसभा आम चुनाव के पांचवें चरण में आज ठाणे जिले के 24 कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। 20 मई 2024 को सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। कल्याण के 24 विधानसभा क्षेत्रों में से कुल 6 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक औसतन 32.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ठाणे जिले के 24 कल्याण निर्वाचन क्षेत्रों का निर्वाचन क्षेत्रवार प्रतिशत इस प्रकार है |

140 अम्बरनाथ- 27.02 प्रतिशत

141 उल्हासनगर- 31.73 प्रतिशत

142 कल्याण पूर्व - 32.44 प्रतिशत

143 डोंबिवली- 36.55 प्रतिशत

144 कल्याण ग्रामीण- 35.13 प्रतिशत

149 मुंब्रा कलवा - 31.82 प्रतिशत

ठाणे जिला जनसम्पर्क कार्यालय के अनुसार ये आंकड़े अनुमानित हैं और अंतिम आंकड़े मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपलब्ध होंगे.|

हिन्दुस्थान समाचार /रविंद्र

   

सम्बंधित खबर