रक्सौल में केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री एवं डिप्टी सीएम ने किया रोड शो

पूर्वी चंपारण,21 मई (हि.स.)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रक्सौल में भाजपा प्रत्याशी डा.संजय जायसवाल के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के दौरान भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे। रोड शो रक्सौल शहर के सोना टॉकिंज चौक से शुरू होकर शहर के सभी मार्गो से गुजरा।

इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा इलाका घंटों तक गूंजता रहा। जगह जगह कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के पुष्प वर्षा भी की।रोड शो के दौरान मतदाताओ को संबोधित करते नित्यानंद राय व सम्राट चौधरी ने कहा कि वे भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम, काम और जय श्री राम पर वोट मांगने आए है।

उन्होने कहा कि संजय जायसवाल पीएम मोदी के सच्चे सिपाही है और इनकी जीत पीएम मोदी की जीत है। इसका वजह यह है कि पीएम का लक्ष्य देश में चार सौ का आंकड़ा पार करना है और यह तभी संभव है जब संजय जायसवाल की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि इन्होंने लोकसभा क्षेत्र में जो काम किया है वह एक मिशाल है। इनकी जीत में ही इस क्षेत्र का कल्याण संभव है। इनकी जीत होगी तभी भाजपा देश में चार सौ का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता को वह दिन याद होगा जब देश किस विकट स्थिति से गुजर रहा था। उस स्थिति पर मोदी के कुशल नेतृत्व में विजय पाया जा सका। पीएम मोदी ने देश का मान और सम्मान पूरे संसार में फैलाया है।

भारत विश्व गुरु बन रहा है और अब विश्व की निगाहे भारत की तरफ टिंकी हुईं है। इन्होंने तेजस्वी यादव पर कहा कि यह लोग भ्रम फैला रहे है। इनके झांसे में नही आना है।जाति धर्म से ऊपर उठकर भाजपा व एनडीए प्रत्याशियों को जिताये।देश में मोदी की भयंकर लहर चल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश

/चंदा

   

सम्बंधित खबर