पन्ना व बूथ की मजबूती से मिलेगी जीत : धर्मपाल

पन्ना व बूथ की मजबूती से मिलेगी जीत–धर्मपाल

- कुशीनगर में महामंत्री (संगठन) ने दिया जीत का बीजमंत्र

कुशीनगर,21 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को जनपद के एक होटल में कुशीनगर लोकसभा संचालन समिति, लोकसभा व विधानसभा प्रभारी व संयोजकों और कोर कमेटी के साथ बैठक में विजय का मंत्र दिया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ प्रबंधन और पन्ना प्रमुखों की मजबूत संरचना से प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर घर पर दस्तक देकर अवश्य मतदान और भाजपा के लिए मतदान के लिए जनजागरण अभियान चलाना है। यह सुनिश्चित करना है कि परिवार पर्ची, वोटर पर्ची तथा मोदी जी का पत्र प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। हमारा लक्ष्य विकसित भारत का है, जिसके लिए अबकी बार 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करके मजबूत सरकार बनाने के लिए अथक परिश्रम करना है। मतदान पूर्ण होने तक मजबूती से बूथ पर डटे रहना है और हर बूथ पर पिछले चुनाव से 370 अधिक वोटों को भाजपा से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रभु श्री रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण के साथ ही देश के सभी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास से राष्ट्र का स्वाभिमान जागृत हुआ है। देश की सामरिक शक्ति बढ़ने से देश के दुश्मनो को करारा जबाव भी दिया जा रहा है और आतंकवाद का खात्मा भी हुआ है।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा संचालन लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर गोरखपुर क्लस्टर प्रभारी जयप्रकाश निषाद, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, जिला प्रभारी शकुंतला चौहान, सांसद विजय कुमार दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र विधायक पीएन पाठक, विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गोंड, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मण्डल प्रभारी, संयोजक, लोकसभा एवं विधानसभा विस्तारक, प्रवासी तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/मोहित

   

सम्बंधित खबर