विरार-वैतरणा सेक्शन के बीच ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित

मुंबई, 23 मई, (हि. स.)। विरार-वैतरणा सेक्शन के बीच पुल संख्या 90 पर स्टील गर्डर को पीएससी स्लैब द्वारा बदलने के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 24/25 मई 2024 की मध्यरात्रि को 22.50 बजे से 04.50 बजे तक रहेगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त, रिशेड्यूल और रेगुलेट की जाएंगी। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

निरस्त होने वाली ट्रेनें: 24 मई, 2024 को विरार से 21.20 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93035 विरार-दहानू रोड लोकल निरस्त रहेगी। 24 मई, 2024 को दहानू रोड से 22.45 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93038 दहानू रोड-विरार लोकल निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19426 नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस बोईसर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी और बोईसर एवं बोरीवली स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 09090 संजान-विरार मेमू को दहानू रोड पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा तथा दहानू रोड और विरार स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 09089 विरार-संजान मेमू विरार और वानगांव स्टेशन के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी तथा वानगांव और संजान के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 09180 सूरत-विरार पैसेंजर दहानू रोड पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा दहानू रोड और विरार स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 19101 विरार-भरूच पैसेंजर विरार और दहानू रोड स्टेशन के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी तथा दहानू रोड और भरूच स्टेशनों के बीच चलेगी।

रेगुलेट होने वाली ट्रेनें: 25 मई, 2024 को दहानू रोड से 04.40 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93002 दहानू रोड-चर्चगेट लोकल ट्रेन 50 मिनट रेगुलेट होगी। 25 मई, 2024 को दहानू रोड से 06.05 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93004 दहानू रोड-चर्चगेट लोकल ट्रेन 50 मिनट रेगुलेट होगी। 25 मई, 2024 को दहानू रोड से 05.25 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 09284 दहानू रोड-पनवेल लोकल ट्रेन 50 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 12952 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस को 01 घंटा रेगुलेट होगी। 24 मई, 2024 की ट्रेन संख्या 12297 अहमदाबाद-पुणे दुरंतो 03 घंटा रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 12228 इंदौर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 01 घंटा रेगुलेट होगी। 23 मई 2024 की ट्रेन संख्या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 3 घंटा 05 मिनट रेगुलेट होगी। 24 मई, 2024 की ट्रेन संख्या 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल को 03 घंटा रेगुलेट होगी।

इसी तरह 24 मई, 2024 की ट्रेन संख्या 12978 अजमेर-एर्नाकुलम मरुसागर एक्सप्रेस 03 घंटा रेगुलेट होगी। 24 मई, 2024 की ट्रेन संख्या 22928 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस लोक शक्ति एक्सप्रेस 02 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी। 24 मई, 2024 की ट्रेन संख्या 19218 वेरावल-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 02 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी। 24 मई 2024 की ट्रेन संख्या 12928 एकता नगर-दादर एक्सप्रेस 02 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी। 24 मई, 2024 की ट्रेन संख्या 22944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 02 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी। 23 मई, 2024 की ट्रेन संख्या 14701 श्री गंगानगर-बांद्रा टर्मिनस अमरापुरा अरावली एक्सप्रेस 02 घंटा 15 मिनट रेगुलेट होगी। 24 मई, 2024 की ट्रेन संख्या 12902 अहमदाबाद-दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 02 घंटा 15 मिनट रेगुलेट होगी।

24 मई, 2024 की ट्रेन संख्या 12962 इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस 01 घंटा 40 मिनट रेगुलेट होगी। 24 मई, 2024 की ट्रेन संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 घंटा 15 मिनट रेगुलेट होगी। 25 मई, 2024 की ट्रेन संख्या 09084 दहानू रोड-बोरीवली मेमू स्पेशल 01 घंटा 10 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 14707 बीकानेर-दादर रणकपुर एक्सप्रेस 01 घंटा रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 12218 चंडीगढ़-कोचुवेली केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 01 घंटा रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस 01 घंटा रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 12268 हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 01 घंटा रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 12972 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 घंटा रेगुलेट होगी।

हिन्दुस्थान समाचार

   

सम्बंधित खबर