बुद्ध पूर्णिमा पर श्री पीताम्बरा आश्रम में किया गया वृक्षारोपण

बांसवाड़ा, 23 मई (हि.स.)। बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री मण्डल द्वारा संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में गुरुवार को दिव्य हरित उत्सव के द्वितीय चरण में वैदिक ऋचाओं एवं वृक्ष मंत्रों के साथ पेड़-पौधों की पूजा कर वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर आश्रम परिसर में पूर्व वन अधिकारी एवं गायत्री मण्डल के संरक्षक डॉ. दिनेश भट्ट के निर्देशन में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

वृक्ष पूजा पीताम्बरा परिषद के संयोजक पं. नरेन्द्र आचार्य के आचार्यत्व में हुई। इसमें गायत्री मण्डल के सचिव विनोद शुक्ल, सह सचिव सुभाष भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य पं. प्रदीप शुक्ला एवं पं. राजेश त्रिवेदी, आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज नरहरि भट्ट, श्री विद्या साधना परिषद के पं. आशीष पण्ड्या, पीताम्बरा परिषद के सह संयोजक पं. मधुसूदन व्यास, नीता भट्ट आदि ने हिस्सा लिया तथा इसके बाद आश्रम परिसर में पौधे लगाए। गायत्री मण्डल की ओर से दिव्य हरित उत्सव के अन्तर्गत आश्रम परिसर में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण एवं हरीतिमा विस्तार का अभियान जारी है और इसके अन्तर्गत आगामी अगस्त माह तक आश्रम परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में 1008 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ इंदु/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर