करंट लगने से लड़के की मौत

मुंबई,25 मई (हि.स.)। नालासोपारा पूर्व में एक 9 वर्षीय मासूम लड़के की करंट लगने से दर्दनाक मौत होने की घटना सामने आई है। इस संबंध में आचोले पुलिस स्टेशन ने सीआरपीसी 174 के तहत अपराध पंजीकरण कर आगे की विवेचना में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार,प्रभु अन्थोनी थॉमस (42) का नौ साल का लड़का सोसायटी के गार्डन में खेल रहा था।तभी गार्डन के इलेक्ट्रिक पोल वायर की चपेट में आ गया।हादसे में लड़के की मौत हो गई। आगे की जांच पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर