संदिग्ध विस्फोट में दो महिलाओं समेत तीन घायल

संदिग्ध विस्फोट में दो महिलाओं समेत तीन घायल
जम्मू
सांबा जिले के पुरमंडल इलाके में सोमवार को एक संदिग्ध धमाका हुआ है। जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसएसपी सांबा विनय कुमार शर्मा ने बताया कि इलाके में रहस्यमयी विस्फोट हुआ है। जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें उन्नत उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसारए ऐसा लगता है कि कुछ पुराने जंग लगे शैल से धमाका हुआ है। इलाके में पड़े थे जो फट गए और जिसके कारण कुछ चोटें आईं। अधिकारी ने बताया कि इस घटना की आगे की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शाम को इलाके में एक दम से धमाका हो गया। जिससे की अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस घटना के बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तुंरत घायलों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। घायल व्यक्तियों की पहचान सुरिया बीबी पत्नी शश दीन उम्र 58, रमीत सिंह पुत्र संसार सिंह उम्र 66, सेमरू देवी पत्नी धरम चंद उम्र 76 सभी निवासी खड़ा मदाना पुरमंडल सांबा के रूप में हुई है। मौके से पुराने शैल के टुकडे बरामद हुए है। पुलिस के अधिकारियों को शुरे की जांच के दौरान पाया गया कि पुराने शैल से धमाका हुआ है। यह शैल कहा से आया था और धमाका कैसे हो गया है। इस बात पर जांच की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर