जींद : दोहरे हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

जींद, 7 जून (हि.स.)। गांव बिशनपुरा में चाकुओं से गोद कर दंपति की हत्या करने तथा उनकी बेटी को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपित को शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने पुलिस की अपील पर आरोपित को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित से हत्या से संबंधित तथ्यों को जुटाएगी।

गत छह जून को गांव बिशनपुरा निवासी रोशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके चाचा कर्ण सिंह व उसकी पत्नी सुनीता व बहन अंजू घर पर मौजूद थे। तभी गांव बिरौली निवासी नवीन आया और चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें कर्णसिंह व सुनीता की मौत हो गई जबकि अंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर थाना पुलिस ने रोशन की शिकायत पर नवीन को नामजद कर हत्या सहित विभिन्न धाराओं केे तहत मामला दर्ज किया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवीन को उसके ठिकाने से काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि अंजू उसके साथ लिव इन रिलेशन मे रहती थी। दोनों की एक लड़की भी है। अंजू उसे छोड़ किसी दूसरे से विवाह रचा रही थी। जिस पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को जानकारी देते हुए

सदर थाना की जांच अधिकारी मोनिका ने बताया कि पुलिस ने आरोपित नवीन को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस नवीन से पूछताछ करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/विजेंद्र/संजीव

   

सम्बंधित खबर