दुराचार के आरोपित युवक को भेजा जेल

जौनपुर, 01 जून (हि.स.)। बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ 5 दिन पूर्व युवक ने दुराचार किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत किया कि बीते सोमवार की रात घर पर सोयी थी। सुरेरी थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी युवक जबरन घर से कुछ दूर नदी किनारे ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया। युवती ने घर आकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन ने युवती को साथ लेकर थाने गए और इसकी शिकायत की। पुलिस घटना का मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने बताया कि उक्त मुकदमे में वांछित आरोपित युवक शिवम सिंह निवासी परमालपुर थाना सुरेरी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपित युवक उसका दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/दिलीप

   

सम्बंधित खबर