सिटानाबाद उतरी पंचायत के मुखिया मो.मशीर खान का निधन,पंचायत में शोक की लहर

सहरसा,01 जून (हि.स.)। जिले में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सिटानाबाद उतरी पंचायत के मुखिया मो मशीर खान का शनिवार अहले सुबह निधन हो गया। वे सिटानाबाद के ही पंचबिघी टोला वार्ड 5 के निवासी थे।

उनके निधन की खबर पर शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन पर परिजन व शुभचिंतकों में दुःख का पहाड़ टूट गया। परिजन के अनुसार वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पटना से इलाज भी चल रहा था। उनके निधन पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह महमदपुर पंचायत के मुखिया विनय कुमार यादव एवं मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष सह मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार जायसवाल ने शोक संवेदना व्यक्त कर कहा की मशीर खान मुखिया के निधन की मन विचलित हो गया है। वे काफी मिलनसार व हर दिल अजीज इंसान थे।

उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए उनका अहम योगदान रहा है। वे सच्ची निष्ठा व ईमादारी से अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगनशील रहते थे। इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिजन को दुःख सहने की शक्ति दें। उनके निधन पर खगड़िया के निवर्तमान सांसद चौधरी महबूब अली कैशर,स्थानीय विधायक यूसुफ सलाउद्दीन, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मो.हस्सान आलम,नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की, भाजपा नेता रितेश रंजन,राजद नेता अभय भगत,सिटानाबाद दक्षिणी मुखिया प्रतिनिधि सफाउद्दीन,प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, सरोजा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह, महखड़ मुखिया सगुप्ता प्रवीण, खजूरी मुखिया संतोष सिंह,रायपुरा के पूर्व मुखिया राज कुमार चौधरी,पंसस राहुल सिंह, फिरोज आलम, हेलाल अशरफ आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर