जनता दरबार में 1 मामले निष्पादित

किशनगंज,01जून (हि.स.)। सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया।

जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। अलग अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे। जनता दरबार मे 1 मामले निष्पादित हुए। वही नए व पुराने मामलों में 11 मामले लंबित हैं।

दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मामले लंबित हैं। कुछ मामले में सुनवायी की अगली तिथि दी गई।सीओ राहुल कुमार, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार व अंचल निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे। जनता दरबार मे पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था।

जनता दरबार मे लंबित मामलों में अगली तिथि दी गई। डीएम तुषार सिंगला व एसपी सागर कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। एसपी सागर कुमार ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर