देवरिया में लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाता बढ़-चढकर ले रहे हिस्सा

फोटो फोटो फोटो फोटो

देवरिया, 01 जून (हि.स.)। लोकतंत्र के इस महापर्व के आखिरी चरण में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहें हैं। सुबह नौ बजे तक जिले में 13.74 प्रतिशत वोट पड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शशांक मणि ने बरपार बूथ संख्या 89 पर अपने मत का प्रयोग किया।

भाजपा विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया ने बूथ नम्बर 116 कुशहरी में वोट डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह ने होली एंजल पब्लिक स्कूल बूथ संख्या 257 पर और पूर्व एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने गांधी सताब्दी इण्टर काॅलेज गोरखपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसी तरह सदर विधायक डाॅ. सलभ मणि त्रिपाठी ने बूथ संख्या 137 बीआरडी पर अपने मत का प्रयोग किया। निवर्तमान सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने माथापार में बूथ संख्या 50 पर वोट डाला।

हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/दीपक/दिलीप

   

सम्बंधित खबर