अकबरपुर सीट में भाजपा और सपा में सीधे टक्कर, मतगणना जारी

कानपुर,04 जून (हि.स.)। अकबरपुर सीट के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा के देवेन्द्र सिंह भोले और गठबंधन प्रत्याशी राजाराम के बीच टक्कर है जारी है। 32वें राउंड में सांसद का फैसला होगा।

वोटों की गिनती गल्ला मंडी में बने मतगणना स्थल पर हो रही है। सबसे पहले बैलेट के वोट गिने गए। कानपुर लोकसभा से अधिक वोट अकबरपुर लोकसभा सीट पर है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कानपुर के परिणाम पहले आ जाएगें।

हिन्दुस्थान समाचार/ राम बहादुर/मोहित

   

सम्बंधित खबर