हिमाचल प्रदेश: राज्य में लोकसभा की सभी 4 सीटों पर भाजपा की निर्णायक बढ़त

शिमला, 04 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में राज्य की सभी 4 सीटों पर भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ती दिख रही है। सुबह 8 बजे से जारी मतगणना के अनुसार भाजपा ने शुरुआत से ही कांग्रेस उम्मीदवारों पर अपनी बढ़त बना ली है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त आगे बढ़ती जा रही है।

ताजा मतगणना के अनुसार कांगड़ा से भाजपा उम्मीदवार राजीव भारद्वाज कांग्रेस के आनंद शर्मा से एक लाख 74 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, हमीरपुर से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर एक लाख चार हजार वाटों से आगे चल रहे हैं। मंडी सीट से सिने अभिनेत्री कंगना रनौत भी कांगेस के विक्रमादित्य सिंह से 46 हजार मतों से आगे हैं। वहीं, शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 60 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से जारी है। 74 मतणगना केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील/संजीव

   

सम्बंधित खबर