झारखंड में एनडीए नौ और इंडी गठबंधन पांच सीटों पर आगे

रांची, 04 जून (हि.स.)। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में रांची, हजारीबाग, चतरा, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, पलामू, गिरिडीह और कोडरमा से भाजपा बढ़त बनाए हुए है। अब तक के रुझानों में एनडीए नौ और इंडी गठबंधन पांच सीटों पर आगे है।

रांची लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ 84,754 वोटों से आगे हैं। धनबाद से ढुलू महतो 68251 और दुमका से झामुमो के नलिन सोरेन 3443 मतों से आगे हैं। आठवें राउंड के बाद कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 295293 वोट मिले हैं जबकि अर्जुन मुंडा को 193626 वोट मिले हैं। अर्जुन मुंडा 101767 वोटों से पीछे हैं। हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 68,148 वोटों से आगे हैं।

इसी तरह पलामू लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार बीडी राम 85 हजार वोटों से आगे हैं जबकि राजमहल से जेएमएम के विजय हांसदा आगे हैं। कोडरमा से भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी आगे हैं। गोड्डा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव, सिंहभूम से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी, चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह, जमशेदपुर से विद्वुत वरण महतो और लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत आगे चल रहे हैं। दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और गिरिडीह से आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी आगे चल रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/वंदना/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर