जांजगीर लोकसभा 2024 : पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया 50 हजार वोट से पीछे

जांजगीर, 04 जून (हि.स.)। जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो गई है। जांजगीर में 18 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला भाजपा से कमलेश जांगड़े और कांग्रेस से शिवकुमार डहरिया के बीच है।भाजपा की कमलेश जांगड़े को अब तक 4 लाख 95 हजार वोट मिल गए हैं। वहीं पूर्व मंत्री डहरिया को 3 लाख 59 हजार वोट मिले हैं। डहरिया अब भी करीब 50 हजार वोट से पीछे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

   

सम्बंधित खबर