सरगुजा लोकसभा सीट (एस टी) से भाजपा के चिंतामणि महाराज जीते

रायपुर, 4 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में सरगुजा लोकसभा सीट (एस.टी) से भाजपा के चिंतामणि महाराज विजयी हुए हैं । उन्होंने कांग्रेस की शशि सिंह को 64585 मतों से हराया है। यहां नोटा में 28122 मत पड़े हैं। यहां से कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। अभी जीत की आधिकारिक घोषणा बाकी है।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा लोकसभा सीट से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के डॉक्टर उदय सिंह को 15651, बहुजन समाज पार्टी के संजय कुमार को 15199 वोट,निर्दलीय रामाधार सिंह को10861 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी प्रिंस अभिषेक कुजूर को 6815 वोट ,निर्दलीय उर्मिला सिंह को 5784 वोट,निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद कश्यप को 4184 वोट, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से कांता मिंज को 4016 वोट तथा भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी जेरोम मिंज को 3060 वोट मिले हैं।

सरगुजा लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा की रेणुका सिंह ने कांग्रेस के खेलसाय सिंह को 157873 वोटों से हराया था।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा/गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर