अब केंद्र की राजनीति करेंगे मनोहर लाल

करनाल, 4 जून (हि.स.)। करीब दस साल पहले करनाल से हरियाणा की राजनीति में कदम रखने वाले मनोहर लाल को आज कर्णनगरी ने ही नया मोड़ दिया है। लोकसभा चुनाव में अपने विरोधी दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराने वाले मनोहर लाल अब केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे। मोदी पार्ट-3 में उनकी भूमिका अहम हो सकती है।

हरियाणा में मनोहर सरकार के कार्यकाल के दौरान लागू की गई कई योजनाओं को केंद्र की मोदी सरकार ने अपनाया है। अब मनोहर लाल बतौर सांसद टीम मोदी का हिस्सा बन गए हैं। मनोहर लाल ने विधायक पद से इस्तीफा देकर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उनकी जगह खाली हुई विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े मुख्यमंत्री नायब सैनी भी यह चुनाव जीत गए हैं। जिसके चलते वर्ष 2014 में सीएम सिटी के रूप में नई पहचान हासिल करने वाला करनाल अभी भी सीएम सिटी बना रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/संजीव

   

सम्बंधित खबर