वन विभाग भूमि पर अतिक्रमण: अतिक्रमण हटाने पहुंचे दल को झेलना पड़ा विरोध

जोधपुर, 06 जून (हि.स.)। शहर के निकट मंडोर स्थित मगजी की घाटी पहाड़ी क्षेत्र में वन विभाग की भूमि आई है। वनीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी हो रखे है। इसके लिए अतिक्रमियों को पहले से नोटिस भी दिए गए। आज सुबह वन विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे औ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने लगे। मगर क्षेत्र के लोगों ने इसका पुरजोर विरोध जताया और अतिक्रमण हटाने को लेकर अपना रोष जाहिर किया। लोगों का कहना है कि उन्हें बिना वजह परेशान किया जा रहा है। हर बार इसी जगह पर आकर अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा जाता है, जबकि निचली बस्ती में रहने वाले लोगों को नहीं हटाया जाता है। काफी समझाश के उपरांत लोगों के रहवासीय मकानों को नहीं हटाया गया मगर अवैध रूप से हो रखे कब्जों को हटाया गया है।

लोगों के विरोध प्रदर्शन का देखते हुए पुलिस के आलाधिकारीगण के साथ काफी संख्या में जवान वहां मौजूद रहे। वन विभाग के अफसरों ने उन्हें नोटिस भी दिखाए और अतिक्रमण को हटाने की बात की। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भी लोगों से समझाइश की। बाद में लोग अवैध कब्जे हटाने की बात करने लगे। लोगों के रहवासीय मकानों को नहीं हटाया गया है। जबकि अवैध कब्जों को वहां से हटाने की कार्र वाई की गई। हालांकि दोपहर तक वहां गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि वनभूमि पर हुए अवैध कब्जे हटाए गए है। लोगों के रहवासीय मकानों को नहीं हटाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर