प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर किया 13 हजार से अधिक का जुर्माना

जयपुर, 7 जून (हि.स.)। नगर निगम ग्रेटर स्वास्थ्य शाखा टीम झोटवाड़ा जोन एवं प्रदूषण विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को झोटवाड़ा जोन में संयुक्त रूप से अभियान चलाकर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर 13 हजार से अधिक जुर्माना राशि वसूल कर 33 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की गई। इसके साथ ही गन्दगी फैलाने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री डालने वाले 35 मकान एवं प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर मौके पर ही 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश मीणा/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर