राजौरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

राजौरी, 08 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को राजौरी जिले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि खांडी चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव रहस्यमयी हालत में पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 25-26 वर्ष है। उन्होंने कहा कि एफडीए, पुलिस थाना राजौरी की पुलिस टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

   

सम्बंधित खबर