यमुनानगर: धर्मपाल तिगरा बने बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष

-बसपा ने प्रदेश अध्यक्ष सोरखी हटाया

-प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा भी हटाए

यमुनानगर, 8 जून (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी ने हरियाणा प्रदेश में बड़े फेरबदल किया है। पार्टी के केंद्रीय कोऑर्डिनेटर हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ रणधीर सिंह बेनीवाल ने शनिवार को बताया कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के आदेश अनुसार हरियाणा प्रदेश के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सोरखी को तत्कालीन प्रभाव से हटाकर उनकी जगह धर्मपाल तिगरा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

गौरतलब है कि नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मपाल तिगरा पिछले 15 साल से यमुनानगर जिला परिषद के सदस्य है और 2010 से 2015 तक 5 साल लगातार जिला परिषद यमुनानगर के चेयरमैन पद पर रहे हैं। विशेष उल्लेख यह भी है कि 2007 से 2017 तक लगातार 10 साल कोऑपरेटिव बैंक नाहरपुर एपेक्स के डायरेक्टर पद पर रहे हैं। वही नवयुक्त अध्यक्ष धर्मपाल तिगरा बहुजन समाज पार्टी के दो पीढ़ियों से जुड़े हुए पार्टी के कैडराइज वर्कर है। बेनीवाल ने आगे कहा कि प्रदेश के प्रभारी सुमेर जांगड़ा को भी उनके पद से हटाया जाता है। वें अब केवल एक विधानसभा जौलाना को देखने का काम करेंगे। सूत्रों से पता चला है कि मौजूदा हटाए गए प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सोरखी के ऊपर पुलिस में गंभीर अपराधिक मुकदमे दर्ज है। जिसकी जानकारी उन्होंने लगातार पार्टी से छुपाने का काम किया।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव

   

सम्बंधित खबर