विशेष लोक अदालत में 115 केस निष्पादित, 4.87 करोड़ का सेटलमेंट

रांची, 8 जून (हि.स.)। मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित विशेष लोक अदालत में शनिवार को 115 मामलों का निष्पादन कर 4.87 करोड़ की राशि प्राप्त की गयी। इस राशि को पीड़ितों और पीड़ितों के आश्रितों के बीच बांटा गया। न्यायायुक्त के हाथों भी पक्षकारों के बीच चेकों का वितरण किया गया।

झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस और झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश और रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्याययुक्त दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन पर मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित विशेष लोक अदालत लगायी गयी। तीन जून से सात जून तक रांची के व्यवहार न्यायालय परिसर में पक्षकारों के साथ मोटर वाहन दुर्घटना के मामलों पर समझौते के लिए प्री-लोक अदालत की बैठक आयोजित की गयी। इस विशेष लोक अदालत (मोटर दुर्घटना दावा मामले) के लिए एक बेंच का गठन किया गया था। इस विशेष लोक अदालत में कुल 500 चिह्नित वादों को निष्पादन के लिए बेंच के समक्ष रखा गया, जिनमें से कुल 115 वादों का निष्पादन किया गया और 4,87,45,000 (चार करोड़, सतासी लाख पैंतालिस हजार) की राशि प्राप्त की गयी।

हिन्दुस्थान समाचार/वंदना/दधिबल

   

सम्बंधित खबर