विधानसभा चुनाव में जींद की सभी सीटें जीतेंगी कांग्रेस : बीरेंद्र सिंह

जींद, 9 जून (हि.स.)। राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पहुंचे। बैठक में बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोडऩे को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को विपक्ष का नेता चुने जाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार प्रकट भी मीटिंग के माध्यम से किया। कार्यकर्ताओं से विभिन्न मुद्दों पर राय भी मांग गई। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आए बृजेंद्र सिंह को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर विस चुनाव में उचाना से कांग्रेस की टिकट मिलना तय माना जा रहा है। ऐसे में विस चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में खुद पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह लगे है। उचाना हलके में कांग्रेस को 37 हजार से अधिक मतों से जीत मिली है। इस जीत को विस चुनाव में बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश बैठक में दिए गए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जो परिणाम उचाना लोकसभा चुनाव के रहे हैं वो भविष्य में होने वाले विस चुनाव में उचाना में क्या रहेगा इसका संकेत है। जींद जिले की पांचों सीटें इस बार कांगे्रस जीतेंगी। विस चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की आंधी होगी। कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा वो विस चुनाव को लेकर अभी कमर कस लें। क्योंकि आने वाले चार महीने में विधानसभा चुनाव हरियाणा में होंगे। 1972 से लेकर अब तक जीतने भी चुनाव लड़े हर चुनाव में मेरा कदम से कदम मिला कर कार्यकर्ताओं ने साथ दिया है। कोई भी दौर रहा हो हर दौर में कार्यकर्ता मेरे साथ रहे हंै। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही वो उस मुकाम तक पहुंचे है जहां हर कोई नहीं पहुंच पाता है। मेरे अनुभव की जहां-जहां जरूरत पड़ेगी मैं वहां मौजूद मिलूंगा।

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी ताकत कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं उनके परिवार का हिस्सा है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वो जमीनीस्तर पर जाकर कार्य करें। अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़े। आज भाजपा, इनेलो, जेेजेपी के नेता, कार्यकर्ता कांग्रेस में आने को तैयार है बस कार्यकर्ताओं को उनके मनों को टटोलना है। हमारे पास मजबूत कार्यकर्ता है जो लगातार मेहनत करते आ रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव

   

सम्बंधित खबर