सुदर्शनालय में नारद जयंती कार्यक्रम आयोजित

Narad jaynti_Guwahati

गुवाहाटी, 09 जून (हि.स.)। विश्व संवाद केंद्र असम द्वारा राजधानी के सुदर्शनालय में वार्षिक देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विश्व के प्रथम पत्रकार नारद मुनि की प्रासंगिकता पर व्याख्यान दिया गया। रविवार की शाम 4 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में कई कार्यरत पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में दूरदर्शन के वरिष्ठ सलाहकार संपादक अशोक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

इस वर्ष का नारद जयंती पुरस्कार असम ट्रिब्यून के कार्यकारी संपादक प्रशांत ज्योति बरुवा को प्रदान किया गया, जबकि दिगंत गोस्वामी (दैनिक अग्रदूत), पद्मिनी हजारिका (असमिया प्रतिदिन) और राजू बरुवा (एनडी24) को सम्मानित किया गया।

विश्व संवाद केंद्र, असम के सचिव किशोर शिवम ने बताया कि पुरस्कार में प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार दिए गए। पिछले साल नारद जयंती पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार रूपम बरुवा को दिया गया था, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नरेंद्र कुमार देव ने बतौर वक्ता वार्षिक समारोह की शोभा बढ़ाई थी।

पुरस्कार ग्रहण करते हुए बरुवा ने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं मुख्य वक्ता अशोक श्रीवास्तव ने देवर्षी नारद के साथ देश की राजनीति से लेकर विभिन्न आयामों के बारे में प्रकाश डाला। पिछले दिनों देश में जिस तरह के माहौल रहे उसको उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ उपस्थित लोगों के सामने रखा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर