मुख्यमंत्री साय आज रायपुर सहित दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर , 16 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को रायपुर सहित दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 4थीं वाहिनी छ.स.बल माना, रायपुर पहुंचेंगे और वहांआयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री साय इसके पश्चात पूर्वान्ह 11.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.40 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई, जिला दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय वहां अग्रसेन भवन दुर्ग में 11.45 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात दोपहर 12.50 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई से प्रस्थान कर 1.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र/केशव

   

सम्बंधित खबर