तेंदुए के हमले में किसान घायल

अलीपुरद्वार, 11 जून (हि.स.)। जिले के फालाकाटा ब्लॉक के धनीरामपुर-2 ग्राम पंचायत के चांदनीकुरा इलाके में मंगलवार तेंदुए के हमले में एक किसान घायल हो गए है। घायल किसान का नाम सुबल राय (51) है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबल राय सुबह खेत में गए थे। उन्होंने देखा कि उनका जूट का खेत तहस-नहस है। उन्होंने सोचा कि बकरी खेत में घुस आई है। जिस वजह से वह बकरी को भगाने के लिए जैसे खेत में प्रवेश किया तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। किसान के चिल्लाने पर तेंदुआ भाग निकला। वहीं, स्थानीय लोग भी आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। जिससे किसान की जान बच गई। सूचना मिलने पर बिन्नागुड़ी वन्यजीव विभाग, दलगांव रेंज कार्यालय के वन कर्मी और जटेश्वर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर