जीएसटी की मिली राशि का उपयोग विकास कार्यों के लिए किया जाएगा -विष्णु देव साय

रायपुर, 11 जून (हि.स.)।केंद्रीय वित मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ को वित्तीय वर्ष 2024-25 की जीएसटी की राशि 4761.30 करोड़ रूपए हस्तांतरित की गई है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘‘एक्स‘‘ पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘‘एक्स‘‘ पर लिखा है कि केंद्रीय वित मंत्रालय से जीएसटी की मिली राशि का उपयोग प्रदेशवासियों के हित और यहां के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा/गायत्री

   

सम्बंधित खबर