जगदलपुर-महापौर के पाला बदलने से पहले कांग्रेस के एमआईसी के 9 सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दिया

जगदलपुर, 11 जून (हि.स.)। नगर पालिक निगम में महापौर के पाला बदलने से पहले कांग्रेस के एमआईसी के 9 सदस्यों ने अपना सामूहिक इस्तीफा आज मंगलवार को बस्तर कलेक्टर को सौंप दिया है। जिसके बाद शहर विकास के मुद्दे के लेकर यहां एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है।

जगदलपुर नगर निगम में एमआईसी सदस्यों ने इस्तीफा देने से पहले कांग्रेस कार्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता कर भाजपा और महापौर सफीरा साहू पर शहर विकास के कामों में लापरवाही बरतने और एमआईसी के सदस्यों के सुझावों को नहीं मामने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया जाना बताया है। विदित हो कि कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में प्रवेश कर लिया था। जिसके चलते नगर निगम के सत्ता पक्ष में भाजपा और विपक्ष में अब कांग्रेस आ चुकी है। कांग्रेस के आरोपों को लेकर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि महापौर के भाजपा में प्रवेश से स्वतः ही एमआईसी भंग मानी जायेगी। अब कांग्रेस के पार्षद अपने को एमआईसी का सदस्य बताते हुए इस्तीफा देकर इसमें राजनीति कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे/केशव

   

सम्बंधित खबर